फतेहगढ़ चूड़ियाँ, 28 अक्टूबर | यहां के खैरा कलां गांव के युवक जोबन सिंह की न्यूजीलैंड में मौत हो गई। यह युवक फरवरी 2019 में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड गया था और आखिरी बार उसने 8 अक्टूबर को अपने परिवार से फोन पर बात की थी।
परिवार ने बार-बार कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो सका। एसएसपी बटाला कार्यालय में न्यूजीलैंड से एक मेल आया है कि जोबन सिंह की 14 अक्टूबर को मौत हो गई है। गांव के सरपंच हकुमत राय को भी बांगड़ से थाने में फोन आया कि जोबन की न्यूज़ीलैंड में मौत हो गयी है।



