कनाडा/जालंधर, 7 अक्टूबर | यहां एक मनहूस खबर सामने आई है। स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गए जालंधर के एक युवक की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राहुल हांडा सोढल का निवासी था। जो 6 महीने पहले पढ़ाई के लिए कनाडा गया था, की बीती रात कार दुर्घटना में मौत हो गई।
वह 3 दोस्तों के साथ कार से बाहर जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी कार की टक्कर किसी वाहन से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चारों को अस्पताल पहुंचाया जहां राहुल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।



