होशियारपुर/टांडा, 30 अक्टूबर | अमेरिका से एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। जहां टांडा के एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। उक्त युवक टांडा के बेट क्षेत्र से संबंधित टाहली गांव का रहने वाला था।
हादसा कल न्यू जर्सी में उस वक्त हुआ जब सुरजीत सिंह काम पर जा रहे थे। इसी दौरान वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जैसे ही मौत की खबर परिवार को मिली तो घर में मातम छा गया।



