लखनऊ । लखनऊ में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान की छत गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा आलमबाग में रेलवे कॉलोनी में हुआ। बताया जा रहा है कि रेलवे कॉलोनी में स्थित मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। जेसीपी उपेंद्र अग्रवाल भी मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि हमें एक घर के छत गिरने की सूचना हमें मिली थी। मौके पर अभी एनडीआरएफ से लेकर सभी मौजूद है। फिलहाल इसमें पांच लोगों का एक परिवार रह रहा था।
मृतकों की हुई पहचान
- सतीश चंद्र , उम्र – 40 वर्ष
- सरोजनी देवी, उम्र- 35 वर्ष
- हर्षित, उम्र-13 वर्ष
- हर्षिता, उम्र- 10 वर्ष
- अंश, उम्र – 5 वर्ष



