दिल्ली में विधायक दलजीत ग्रेवाल भोला और प्रॉपर्टी डीलर कारी हसीन शान प्राप्रटी डीलर ने किये विचार व्यक्त
दिल्ली,28 जनवरी। आम आदमी पार्टी की ओर से रोहिणी कुराली से विधायक प्रत्याशी अनिल झा के निमंत्रण पर दिल्ली पहुंचे दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला विधायक विधानसभा क्षेत्र पूर्वी लुधियाना पंजाब ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि देश भर में शिक्षा और आजीविका की गुणवत्ता को बुलंद एवं मजबूत करना हमारा पहला और सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य है और इसके लिए हमारी पार्टी अपनी स्थापना के बाद से ही हर तरह के प्रयास कर रही है।
और उनका सबसे अच्छा प्रभाव और परिणाम दिल्ली और पंजाब में खुली आँखों से देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे सर्वांगीण शैक्षिक, सामाजिक और कल्याणकारी कार्यों के आधार पर जनता हमें लगातार समर्थन दे रही है। कल की तरह आज भी लोग मजबूती से हमारे साथ खड़े हैं और इस बार भी दिल्ली चुनाव में भारी बहुमत से हमारी सरकार बनने जा रही है।
कारी मुहम्मद हसीन शान प्रॉपर्टी डीलर लुधियाना और भारत श्री पुरस्कार विजेता डॉ. कारी मुहम्मद यूसुफ निदेशक मदीनतुल उलूम इकरा अकादमी ताजपुर रोड लुधियाना भी इस अवसर पर मौजूद थे और मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारें स्कूलों को बंद करने में लगी हुई हैं।और युवाओं रोजगार के अवसर प्रदान करने की बजाये विभिन्न धर्मों के लोगों को बिना किसी कारण के एक-दूसरे से लड़ाकर मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम करती हैं।
मुबीन कुरेशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश के गरीब लोगों के हक की सरकार है और ऐसी पार्टी को जिताना हमारा कर्तव्य है इस मौके पर कारी मोहम्मद अकरम, हस्सान कुरेशी, मुर्शिद कुरेशी और आसिफ कुरेशी भी मौजूद रहे।



