जालंधर 13 फरवरी। स्वामी दयानंद सरस्वती जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज के मार्गदर्शन में तथा सुपरवाइजर सिनी मल्होत्रा व अंजू सहगल की उपस्थिति में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में सामूहिक हवन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चरण के साथ 51 हवन कुंडों में एक साथ आहुतियां डालकर हवन में भाग लिया । विद्यार्थियों को स्वामी दयानंद जी के जीवन के बारे में जानकारी भी दी गई।



