Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में लैंड पूलिंग पॉलिसी का विरोध-एक और नेता ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Spread the News

चंडीगढ़,4 अगस्त। पंजाब में लैंड पूलिंग पॉलिसी का विरोध किया जा रहा है। इस पॉलिसी को लेकर पंजाब में माहौल गरमाता जा रहा है। किसानों की ओर से ट्रैक्टर मार्च भी निकाला जा रहा है। एक तरफ लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर किसानों ने विरोध तेज कर दिया है तो वहीं दूसरी ओर मोगा से आप नेता हरमनजीत सिंह बराड़ दीदारे वाला ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर विरोध जताया है जिसके चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि वह इस पॉलिसी का विरोध करते हैं। वह किसानों के साथ खड़े हैं क्योंकि वह भी एक किसान है। इस दौरान उन्होंने सरकार से इस पॉलिसी पर दोबारा विचार करने की अपील की है।

वहीं आपके बता दें कि पंजाब में सी.एम. मान ने लैंड पूलिंग पॉलिसी लाने का ऐलान किया है। फिलहाल उन्होंने यह भी साथ कहा है कि इस पॉलिसी पर आम लोगों व किसानों की राय ली जाएगी उसके बाद ही पॉलिसी पर विचार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments