Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

ऑपरेशन सिंदूर- भारत की एयर स्ट्राइक- लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के अड्डे नेस्तनाबूद

Spread the News

नेशनल डेस्क/ नई दिल्ली,7 मई। भारत ने आखिरकार उस दर्दनाक पहलगाम आतंकी हमले का जवाब कुछ इस अंदाज़ में दिया, जिसे पाकिस्तान ने खुद अपनी आंखों से LIVE देखा। बुधवार तड़के भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के अंदर गहराई तक घुसकर आतंक के अड्डों पर कहर बरपाया। इस सटीक और योजनाबद्ध हमले में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के प्रमुख ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया।

हमले के बाद लाहौर एयरपोर्ट पर आपातकाल जैसी स्थिति बन गई। पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई और नागरिक दहशत में अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियां और सुरक्षाबल सकते में हैं कि भारत की मिसाइलें इतने अंदर तक कैसे पहुंच गईं।

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने देर रात 1:44 बजे जारी बयान में बताया कि यह सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई थी। बयान में यह स्पष्ट किया गया कि इन हमलों का उद्देश्य उन आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करना था, जहां से भारत विरोधी गतिविधियों की साजिशें रची जाती थीं और हमलों को अंजाम दिया जाता था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments