Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

एक साल की बच्ची की उसके पिता ने ही पीट-पीटकर करदी बेरहमी से हत्या- हुआ फरार

Spread the News

रोपड़।  रोपड़ से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक साल की बच्ची की उसके पिता ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।  बता दें कि मृत बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराकर पिता भाग गया। जानकारी के अनुसार भल्याण गांव में पिता सिकंदर सिंह ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी सीमा रानी ने बताया कि उसकी बेटी बिस्तर पर सो रही थी। दो घंटे बाद जब पत्नी ने देखा कि बच्चे की सांस नहीं चल रही है तो उसने चिल्लाकर सभी को इकट्ठा किया। जिसके बाद पिता ने ही बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और मौके से फरार हो गया।

मियापुर में रहने वाली लड़की की चाची सुरिंदर कौर के मुताबिक, सिकंदर बेटी को मृत बताकर मौके से फरार हो गया। सिकंदर पहले भी लड़की से मारपीट करता था। सीमा रानी को पहले एक बच्चा था। उसके बाद 2 जुड़वाँ लड़कियाँ पैदा हुईं। सीमा के माता-पिता ने जुड़वाँ लड़कियों में से एक को दूसरे परिवार में गोद ले लिया था। यह दूसरी बेटी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सिकंदर सिंह की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments