सुल्तानपुर लोधी , 7 अक्तूबर ( डा सुनील धीर) । वत्सला गुप्ता, आईपीएस वरिष्ठ पुलिस कप्तान कपूरथला ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत जहां रमनिंदर सिंह एसपी-डी कपूरथला और बबनदीप सिंह डीएसपी सुल्तानपुर लोधी की देखरेख में नजायज़ शराब तस्करों के खिलाफ अभियान के दौरान पुलिस स्टेशन सुल्तानपुर लोधी पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऐस आई लखविंदर सिंह थिंद ऐस ऐच ओ सुल्तानपुर लोधी के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ASI लखवीर सिंह के साथ मोहल्ला चंडीगढ़ में मौजूद थी कि मुखबिर ने सूचना दी कि अमरजीत सिंह पुत्र करम चंद निवासी मोहल्ला चंडीगढ़ बस्ती सुल्तानपुर लोधी गिलां रोड पर ग्राहक को नजायज शराब बेच रहा है, अगर छापा मारा जाए तो उसे शराब सहित काबू किया जा सकता है, जिस पर पुलिस पार्टी ने छापा मारा, तो अमरजीत सिंह के पास 12000 मिलीलीटर नजैज़ शराब मिली, जिस पर मामला दर्ज किया गया ।



