नई दिल्ली। अपनी शादी को यादगार बनाना हर किसी की तमन्ना रही है। लोग कोशिश करते हैं कि उनकी शादी स्पेशल हो, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे हादसे हो जाते हैं जिसके बारे में सोचकर भी दिल में डर बैठ जाए। आजकल शादियों और प्री-वेडिंग फोटोशूट में स्टंट करना एक ट्रेंड बनता जा रहा है।
हालांकि, एक हालिया वायरल वीडियो यह साबित करता है कि ऐसे स्टंट हमेशा सुरक्षित नहीं हो सकते हैं। दरअसल, एक वायरल क्लिप में दूल्हा और दुल्हन को अपनी शादी के दिन स्पार्कल गन के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।
कपल एक-दूसरे के बगल में पोज देते है। दोनों के हाथ में स्पार्कल गन रहती है। दोनों कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए पोज़ देते हैं। फिर कपल अपनी-अपनी बंदूकों से फायर करते हैं और स्पार्कल बिखरने लगता है। इस दौरान दुल्हन के साथ एक दिल दहला देने वाला हादसा हो जाता है।
वीडीयों में देखा गया है कि दुल्हन स्पार्कल गन से फायर करती है। थोड़े ही देर में गन फट जाती है और सीधे दुल्हन के चेहरे पर लग जाती है। डरी और घबराई दुल्हन चिल्लाती है और गन फेंककर वहां से हट जाती है। फिर आग लगने के डर से दुल्हन अपने वरमाला को हटा देती है। फिर आस-पास मौजूद लोग दुल्हन की मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं।
जानकारी के अनुसार वीडियो महाराष्ट्र का है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को @Sassy_Soul_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस क्लिप पर कई लोगों ने कमेंट किया है। एक यूज़र ने अपने कमेंट में लिखा, ‘मुझे नहीं पता कि आजकल लोगों को क्या हो गया है। वे शादी के दिनों को पार्टियों की तरह अधिक ट्रीट कर रहे हैं।
ऐसे में वो अपने खास दिन को बर्बाद कर देते हैं। तो वहीं एक दूसरे ट्विटर यूज़र ने अपने कमेंट में लिखा,’ यह काफी खतरनाक लग रहा है। उम्मीद है कि दुल्हन का चेहरा ठीक होगा।’ तो वहीं कई यूजर्स का कहना है कि शूट के दौरान इस्तेमाल किए गए गन में ही कुछ खराबी थी।



