Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine

विवाह का झांसा दे विधवा महिला की लूटी इज्ज़त और फिर दिया इस भयावह घटना को अंजाम

Spread the News

फिरोज़पुर, 1 मई। थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने विधवा महिला के साथ जबरदस्ती से शरीरिक संबंध बनाने और उसके पश्चात विवाह से मना करने वाले आरोपी व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत शिकायतकर्ता महिला के बयान पर मामला दर्ज किया है।

जानकारी देते हुए थाना सदर फिरोजपुर के सहायक इंस्पैक्टर बलविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता मोनिका पुत्री रमेश कुमार वासी नजदीक बेर साहिब गुरु घर साहिब गुरुहरसहाय ने बताया कि उसका विवाह करीब 2006 में हुआ था और उसके पति की मौत 2019 में हो गई थी। पीड़िता ने बताया कि उसकी पहचान आरोपी जसप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह वासी कांलसा कलां जोनेवा जिला लुधियाना के साथ हुई थी और उसके शरीरिक संबंध भी बन गए थे।

जिसके बाद उसने आरोपी जसप्रीत सिंह को विवाह करवाने के लिए कहा, लेकिन कुछ समय पहले जब वह अपनी बहन ममता पत्नी सुखदेव सिंह वासी गांव खाईफेमेकी के पास आई हुई थी तो आरोपी जसप्रीत सिंह भी वहां आ गया और उसने वहां पर उसके साथ जबरदस्ती से शारीरिक संबंध बनाए और विवाह करने से मना कर दिया। मामलें की जांच कर रहे बलविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में आरोपी पर मामला दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments