Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

किसानों को मुआवज़े के चेक बांटने के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा- जो मुश्किल समय में काम ना आई वो कैसी सरकार

Spread the News

अबोहर। पिछले दिनों सरकार ने बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों के लिए मुआवज़े की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अपने उसी वादे को पूरा करते हुए अबोहर के किसानों को मुआवज़े के चेक वितरण की शुरुआत की। पंजाब के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि मुआवजे के चेक मिलने से पहले ही किसानों के खातों में मुआवज़े का पैसा जमा कर दिया गया है।

इस मौके पर बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आंधी से जब किसानों की फसल खराब हुई तो मैंने अपने अधिकारियों के साथ उन क्षेत्रों का दौरा किया। दौरे के बाद मैंने अपने अधिकारियों को जल्द से जल्द फसलों की गिरदावरी कराने के निर्देश दिए।

मान ने आगे कहा कि हम जानते थे कि किसान बहुत परेशान हैं, फसलों की बर्बादी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है और मुश्किल की घड़ी में अगर सरकार अपने लोगों की मदद के लिए नहीं आएगी तो यह कैसी सरकार होगी? इसलिए हमने चेक बांटने से पहले मुआवज़ा राशि किसानों के खाते में जमा करा दी।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसानों की समस्याओं को समझते हैं। इसलिए हमारी प्राथमिकता थी कि किसानों का हर हाल में ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की मंडियों में आने वाली रबी फसल की भी प्राथमिकता के आधार पर तुड़ाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments