Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

25 मार्च को किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना होगा- सरवन सिंह पंधेर

Spread the News

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने अमृतसर में की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पंजाब के मुख्यमंत्री से हमारी मांग है कि वे 12 मांगों का पत्र केंद्र सरकार को भेजें- सरवन सिंह पंधेर

चंडीगढ़,24 फरवरी।  बीते दिन चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों के साथ किसानों की बैठक के बाद आज अमृतसर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह भांडेर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां उन्होंने कहा कि किसानों का जत्था 20 मार्च को दिल्ली के लिए रवाना होना था, लेकिन अब यह जत्था 25 मार्च को दिल्ली के लिए रवाना होगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि 12 मांगों का एक ज्ञापन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को भेजा गया है। और हमारी मांग है कि एक प्रस्ताव पारित कर इसे केंद्र सरकार को भेजा जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा का जो सत्र बुलाया गया है, उसमें किसानों और मजदूरों की मांगों पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि जो युवक विदेश से आए हैं और इसके पीछे जो विचोलिये जिम्मेदार हैं, उनका हम विरोध करते हैं और उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जो सरकार किसानों की जमीन जबरन अधिग्रहण कर रही है, चाहे वह बठिंडा हो, गुरदासपुर हो या तरनतारन या पंजाब का कोई भी इलाका, अगर कोई सरकार किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा करेगी तो हम उसका विरोध करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments