Tuesday, September 29, 2026
No menu items!
Google search engine

अब शादी य़ा पार्टी में खुशी के मौके पर किया हथियार प्रदर्शन तो जाना पड़ सकता है जेल

Spread the News

गोपालगंज। अब और पार्टी फंक्शन में हथियार का प्रदर्शन किया तो जेल जाना पड़ेगा। गोपालगंज पुलिस ने हथियारों के प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिलेभर के मैरेज हॉल संचालक, होटल, रेस्टोरेंट, लॉज, सार्वजनिक स्थल और ऑर्केस्ट्रा संचालकों को पुलिस की ओर से इस संबंध में जानकारी दी जा रही है। साथ ही संचालकों को बुकिंग के दौरान ही हथियार का प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग नहीं करने की शपथ लेनी होगी।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हाल के दिनों में कई जगहों से हथियार के प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग की तस्वीरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया सेल ऐसे मामलों की मॉनिटरिंग कर उनकी पहचान कर रही है और पुलिस लगातार उन लोगों की गिरफ्तारी कर रही है। हथियार भी जब्त किए जा रहे हैं। पिछले जनवरी माह से हर माह हथियारों के जब्त होने की संख्या बढ़ी है।

ऐसे में इस पर रोक लगाने के लिए सभी थानों की पुलिस को निर्देश दिया गया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि होटल संचालक, मैरेज हॉल संचालक, लॉज, शादी-विवाह और पार्टी फंक्शन वाले सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस जाएगी और संचालकों को हिदायत देगी, ताकि हथियार के प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह से रोक लग सके।

एसपी ने कहा कि नोटिस के बाद भी यदि हर्ष फायरिंग या हथियारों का प्रदर्शन होता है तो हथियार वाले के साथ-साथ संचालकों पर भी कानूनी रूप से कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि हाल के दिनों में पुलिस ने हर्ष फायरिंग और हथियारों के प्रदर्शन करने वाले 52 लोगों पर कार्रवाई कर चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments