Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

करोड़ों रुपयों की वसूली का नोटिस, केजरीवाल सरकार पर मंडराते मुसीबतों के पहाड़

Spread the News

नईदिल्ली । आम आदमी पार्टी की सरकार पर मुसीबत मंडराती नजर आ रही है। अरविंद केजरीवाल को अपनी ही सरकार से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली सरकार के डीआईपी के सचिव ने केजरीवाल सरकार को 164 करोड़ रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया है, जिसे 10 दिनों के भीतर जमा करने को कहा गया है। दरअसल, सरकारी विज्ञापनों की आड़ में अपने राजनीतिक विज्ञापन कथित तौर पर छापने के आरोप में आम आदमी पार्टी को कुल 163.62 करोड़ रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया गया है।

दरअसल, दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. विकास सक्सेना द्वारा मुख्य सचिव को सरकारी विज्ञापनों की आड़ में प्रकाशित राजनीतिक विज्ञापनों के लिए आम आदमी पार्टी से 97 करोड़ रुपये एकत्र करने का निर्देश देने के एक महीने बाद आया है। उपराज्यपाल के निर्देश के बाद दिल्ली सरकार के सूचना एवं प्रचार निदेशालय ने यह नोटिस जारी किया है.

जानकारी के मुताबिक सूचना एवं प्रचार निदेशालय (डीआईपी) द्वारा जारी वसूली नोटिस में राशि पर ब्याज शामिल है और दिल्ली में सत्तारूढ़ आप को 10 दिनों के भीतर पूरी राशि का भुगतान करना होगा। एक सूत्र ने कहा, “अगर आम आदमी पार्टी के संयोजक ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो दिल्ली के उपराज्यपाल के पिछले आदेशों के अनुसार, पार्टी की संपत्तियों की कुर्की सहित सभी कानूनी कार्रवाई समयबद्ध तरीके से पूरी की जायेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments