Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

ब्रेकिंग: फगवाड़ा गुरुद्वारे में बेअदबी की नियत से आये युवक को निहंग मंगुमठ ने किया कत्ल

Spread the News

कपूरथला/जालंधर, 16 जनवरी | फगवाड़ा में एक शख्स को निहंग सिंह द्वारा गुरुद्वारे में ही कत्ल कर दिया गया है। बताया गया है की एक व्यक्ति गुरुद्वारा परिसर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की मंशा से अंदर दाखिल हुआ, पर गुरुद्वारे के मेंबरों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के पास लेकर जाने लगे जिस बीच एक निहंग सिंह ने उसका कत्ल कर दीया।

इस घटना से पहले उस व्यक्ति का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सुक्खी नामक एक शख्स का नाम ले रहा है। उस वीडियो में उसने बताया की वह मात्र 2000 रुपए में इस घटना को अंजाम देने के लिए मान गया। जिसके बाद निहंग सिंह को गुस्सा आ गया और उन्होंने इस व्यक्ति का कत्ल कर दीया। इस घटना के बाद आस-पास डर का माहौल फैला हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments