पटियाला। पातड़ा के नवनियुक्त डीएसपी श्री दलजीत सिंह विर्क के पदभार संभालने के बाद मुस्लिम नेता दिलबर खान बादशाहपुर ने उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और डीएसपी साहब को आश्वासन दिया कि पातड़ा में मुस्लिम समुदाय की ओर से हर तरह की मदद एवं सहयोग दिया जायेगा । इस अवसर पर डीएसपी दलजीत ने सिंह विरक ने कहा है कि मेरा कार्यालय शांतिप्रिय लोगों के लिए हर समय खुला रहेगा और गलत काम करने वालों को मैं किसी कीमत पर नहीं बख्शूंगा। इस मौके पर मुख्तियार सिंह बाजीगर, सिराज खान पातड़ां, नजीर खान पातड़ां ,सरपंच साहिबान, युवा नेता साहिल घग्गा, टोनी सरपंच घग्गा मौजूद रहे।




