Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर की दो लड़कियों की शादी के मामले में आया नया मोड़ : गुरुद्वारा साहिब में लड़का-लड़की का रिकॉर्ड, दोनों का सरनेम कौर

Spread the News

जालंधर , 26 अक्टूबर । जालंधर की दो लड़कियों की शादी में नया मोड़ आ गया है। चंडीगढ़ के पास मोहाली के करोड़ा गांव का गुरुद्वारा साहिब गुरु नानक निवास के रिकॉर्ड में 18 अगस्त को एक लड़के और लड़की की शादी का रिकॉर्ड है। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी ने दो लड़कियों की शादी की बात को सिरे से खारिज कर दिया है।

इस संबंध में उन्होंने लड़के और लड़की के आधार कार्ड भी अपने रिकॉर्ड में रखे हैं। वहीं सुबह से ही मीडिया में दो लड़कियों की शादी की चर्चा चल रही थी। इसके साथ ही जालंधर ग्रामीण के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि यह एक करैलीकल गल्ती है।

वकील ने कहा कि शादी एक लड़के और लड़की के बीच होती है। मामले में याचिकाकर्ता के वकील संजीव विरक ने कहा कि उन्होंने खुद माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने एक लड़के और लड़की की शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं। दो लड़कियों के आपस में शादी करने का कोई मामला सामने नहीं आया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments