चंडीगढ़, 18 नवंबर | बीजेपी सांसद कंगना रनौत के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से लंबित फिल्म मरजेंसी अब बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस खबर के बाद कंगना के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।
कंगना रनौत अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इसके साथ ही उनकी फिल्म इमरजेंसी भी काफी समय तक विवादों का हिस्सा रही थी। सिक्ख समुदाय का कहना है कि फिल्म में सिक्खों की छवि को बेहद गलत तरीके से दिखाया गया है।
इसके साथ ही सेंसर बोर्ड ने निर्माताओं से इस फिल्म में तीन कट और 10 बदलाव करने को कहा। इसके बाद ही सर्टिफिकेट मिलने की खबर सामने आई। अब ऐसा लग रहा है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है। ऐसे में फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर पर कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट जारी की है। फिल्म इमरजेंसी का पोस्टर जारी करते हुए उन्होंने लिखा, फिल्म इमरजेंसी की नई तारीख अगले साल यानी 17 जनवरी 2025 है। यह फिल्म 2025 में बड़े पर्दे पर आएगी।”



