Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

भगवान श्री कुंथुनाथ जैन मंदिर का नवनिर्माण, मूर्ति स्थापना हेतु भव्य समागम आयोजित, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने की शमुलीयत

Spread the News

सुल्तानपुर लोधी (डा सुनील धीर ) पावन नगरी सुलतानपुर लोधी में जैन धर्म के अनुयायियों द्वारा स्थानीय मोहल्ला नसीरपुरीया में जैन धर्म के 17वें तीर्थंकर भगवान श्री कुंथुनाथ जैन मंदिर का नव निर्माण कराकर मूर्ति स्थापना हेतु भव्य समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान उक्त मंदिर में भगवान श्री कुंथुनाथ जी , भगवान श्री चंद्रप्रभु जी और भगवान श्री पार्श्वनाथ जी की प्रतिमाओं की विधिपूर्वक स्थापना बहुत ही धूमधाम एवं अत्यंत श्रद्धा के साथ की गई। इन प्रतिमाओं की स्थापना श्री यशपाल जैन परिवार की और से विधिवत पूजा अर्चना के बाद की गई। इस अवसर पर रविकांत जैन ,रायचंद जैन ,भाविक जैन, रोहित जैन (बॉबी), ऋषभ जैन, चेतन जैन, विपिन जैन ,हॉबी जैन, सुब्रत जैन ,मुदिता जैन ,मंजू जैन ,मधु जैन ,प्रियंका जैन ,और समस्त जैन परिवार शामिल रहे।
कैप्शन : जैन धर्म के तीर्थंकर भगवान कुंतूनाथ के नवनिर्मित मंदिर का भव्य दृश्य।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments