Friday, October 23, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में बनने जा रही नई नहर, CM मान आज लेंगे जायजा

Spread the News

पंजाब, 27 जुलाई | मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मालवा नहर निर्माण स्थल का निरीक्षण करेंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री का मिशन हर खेत तक नहर का पानी पहुंचाना है, जिसके तहत मुख्यमंत्री ने नई नहर बनाने की योजना बनाई।

मुख्यमंत्री गिद्दड़बाहा के गांव डोडा का दौरा करेंगे। इस दौरान स्थानीय प्रशासन और सिंचाई विभाग के अफसर भी मौजूद रहेंगे। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने नई नहर बनाने की घोषणा की थी। यह नहर हरिके हेड से राजस्थान सीमा तक बनाई जाएगी , जिससे मुक्तसर, गिद्दड़बाहा, बठिंडा, अबोहर, फिरोजपुर  और फाजिल्का के किसानों को इस नहर के जरिए पानी मिलेगा। बता दें  कि कई दशकों के बाद पंजाब में नई नहर बनेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments