लुधियाना| हवस में अंधे हुए पड़ोसी ने 13 वर्षीय छात्रा को स्कूल जाते समय जबरन अपने घर में ले गया, जहां आरोपी ने बच्ची की इज्जत को तार तार कर दिया। इस मामले में कुम कलां थाने की पुलिस ने अमनदीप सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कुम कलां थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी पास के एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। वह रोज की तरह सुबह करीब साढ़े सात बजे स्कूल गई। कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि छात्रा स्कूल नहीं पहुंची है। परिजनों ने तलाश शुरू की तो आरोपी के कब्जे से बच्ची मिली।
तहरीर देते हुए बच्ची की मां ने बताया कि बच्ची के पूछने पर पता चला कि वह जैसे ही सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली आरोपी अमनदीप सिंह ने उसे जबरन अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले में थाना कुम कलां प्रमुख परमजीत सिंह का कहना है कि पुलिस ने आरोपी अमनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।



