Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

जानलेवा बन सकती है लापरवाही, बिजली विभाग की लेटलतीफी दे रही हादसे को न्योता,

Spread the News

खोखली जमीन पर खड़ा बिजली का खंबा, बरसात में मिट्टी धसी तो हो सकती है जनहानी

कटनी।  हरिशंकर पाराशर। पुलिया निर्माण स्थल पर खड़ा बिजली का पोल कब धराशाई हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। यह नजारा है रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदुआ और खोहरी के बीच चल रहे पुलिया निर्माण स्थल का। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि खोहरी गांव के पास शासन द्वारा पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है निर्माण स्थल के समीप मौजूद बिजली का खंभा मिट्टी धंसने के कारण कभी भी धराशाही हो सकता है। यदि ऐसा हुआ तो फिर कोई बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
खोखली जमीन पर खड़ा है खंबा
ग्रामीणों ने कहा कि पुलिया निर्माण के लिए निर्माण एजेंसी द्वारा काम कराया जा रहा है जिसके तहत गड्ढे किए गए हैं। जय जगह बिजली का पोल खड़ा है वहां बड़ा गड्ढा किया जा चुका है। यदि बरसात हुई और पानी भरने के कारण मिट्टी का कटाव हुआ तो निश्चित ही खोखली जमीन पर खड़ा यह बिजली का खंबा जमीन पर गिर जाएगा।
कई बार की शिकायत
इस लापरवाही को लेकर खोहरी ग्राम के लोगों व निर्माण स्थल पर मौजूद लोगों ने बातचीत करते हुए कहा कि इस खंभे को हटाने के लिए विभाग में आवेदन दिया जा चुका है। आवेदन दिए लगभग डेढ़ माह बीत चुका है। निर्माण एजेंसी ने इसका ऐस्टीमेट भी कटवा दिया है। लेकिन उसके बावजूद विभाग ने अब तक खंभे को यहां से हटाने की सुध नहीं ली। स्थानीय लोगों ने कहा कि हमने कई बार विभाग के स्थानीय कर्मचारियों से खंभे को बरसात के पूर्व यहां से हटाने के लिए आग्रह भी किया लेकिन वह हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर डाल देते हैं।
क्यों बरती जा रही लापरवाही
आखिरकार इतने संवेदनशील मामले को लेकर विद्युत विभाग लापरवाही क्यों बरत रहा है यह बात समझ से परे है। बरसात का सीजन कब शुरू हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता और खंभे की स्थिति को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि 1 दिन की बरसात में ही यह खंबा जमीन पर गिर जाएगा। जिसके बाद खंभे से जुड़ी बिजली की जीवंत तारों से आसपास करंट फैलने की संभावना बनी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments