कुरआन की शिक्षाएं समूह दुनिया के लोगों के लिएः मौलाना अनवर अमृतसरी
मालेरकोटला,9 जुलाई। शहर की नामवर संस्था नवाब शेर मुहम्म्द खान वेलफेयर सुसाइटी (रजी.) के बेनर तले मुहम्मदी मसजिद में 27 हुफ्फाज ए किराम के सम्मान में एक भव्य समागम आयोजित किया गया। समागम का आयोजन संस्था के मुखी श्री आरिफ खान एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। इस में नैश्नल ह्युमन राईटस सोशल जसटिस फरंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंजाब केसरी पत्र समूह के सीनियर जर्निलस्ट मौलाना अनवर अमृतसरी, कासमी, नदवी , मुफ़्ती मुहम्मद नजीर, मुफ्ती मुहम्मद साहिल, मास्टर मुहम्मद नज़ीर साहब आदि ने समागम में अपने विचार वयक्त करते हुए कुरआन की फजीलत पर बात की ऐवं हाफिजों एवं उनके उस्तादों की हौसला अफजाई की।
इस अवसर पर इरफान इमाम साहिब, आसिफ अली, मुहम्मद शमशाद, वरिदर सिंह, इरफान अली, मुसिलम, सुहेल, शाहिद, बशार, नबील, शहबाज, सालिक, शाहज़ाद अख्तर आदि के नाम विशेश रुप से जिक्रयोग हैं।




