अमृतसर, 4 नवंबर | कैंसर से सात महीने के लंबे संघर्ष के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू विजयी हुई हैं। इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान, नवजोत सिद्धू ने अपना ध्यान राजनीति से हटाकर अपनी बीमार पत्नी की देखभाल करने पर लगा दिया था।
ख़ुशी का क्षण तब आया जब मैडम सिद्धू को उनके कैंसर मुक्त होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट मिली, उन्होंने सोशल मीडिया के द्वारा पोस्ट और संदेशों इस बात की पुष्टी की
डॉ. सिद्धू ने ट्वीट किया- “मैं बहुत खुश हूं कि मेरे पीईटी स्कैन के अनुसार मुझे कैंसर मुक्त घोषित कर दिया गया है। इससे मेरे पूरे शरीर का अंग दान संभव हो गया है। मैं सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं कि मैं भी अपने बाल दान कर सकी।




