Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

नवजोत सिंह सिद्धू के पटियाला सेंट्रल जेल से जल्द रिहाई की उम्मीद – राहुल गांधी श्रीनगर की रैली में शामिल होने की दे चुके हैं दावत

Spread the News

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के मौजूदा नेतृत्व में इन दिनों बेचैनी है। वजह है पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पटियाला सेंट्रल जेल से रिहाई। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने न सिर्फ सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कही है, बल्कि उन्हें श्रीनगर की रैली में शामिल होने का न्यौता भी दिया है।

नवजोत सिंह सिद्धू के 26 जनवरी को पटियाला सेंट्रल जेल से रिहा होने की उम्मीद है। इसी के चलते परिवार वालों के अलावा पंजाब कांग्रेस के कई नेता सिद्धू से मिलने पहुंच रहे हैं। यह तो सभी जानते हैं कि जब सिद्धू पंजाब कांग्रेस में थे तब भी पार्टी में दो गुट बने हुए थे और अब भी वही तस्वीर सामने है। अब यह देखना भी काफी दिलचस्प होगा कि सिद्धू के जाने के बाद कांग्रेस में क्या होता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments