Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

नैशनल एंटी क्राईम ह्युमन राईटस काउंसिल ऑफ इंडिया ने ड्रग्स के खिलाफ बजाया बिगुल

Spread the News

 

 

Svg%3E

ऑल मुस्लिम वैलफेअर सोसायटी इंडिया के प्रधान माणिक अली की अगुवाई में लगाया गया मैडिकल कैम्प

नैशनल एंटी क्राईम ह्युमन राइट काउंसिल ऑफ इंडिया के डायरेक्टर जनाब दिवास लामा, नैशनल चेयरमैन जनाब शौकत मिरज़ा और यूथ प्रधान मुजम्मिल विशेष रुप से रहे शामिल

अमृतसर। गुरू की वडाली छेर्हाटा अमृतसर में नैशनल एंटी क्राईम ह्युमन राईटस काउंसिल ऑफ इंडिया का ड्रग्स के खिलाफ ऑल मुस्लिम वैलफेअर सोसायटी इंडिया के प्रधान माणिक अली के निवास में नैशनल एंटी क्राईम ह्युमन राइट काउंसिल ऑफ इंडिया के पंजाब प्रधान खुरशीद अहमद और चीफ कोओरडीनेटर डॉ. नसीम अहमद और जाइंट सैकरेटरी मौलाना शाह आलम की अगुवाई में एक मैडिकल कैम्प लगाया गया उसके साथ ही मुल्क एवं समाज को नशो से मुक्त करने के लिए एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

इस प्रोग्राम में नैशनल एंटी क्राईम ह्युमन राइट काउंसिल ऑफ इंडिया के डायरेक्टर जनाब दिवास लामा, नैशनल चेयरमैन जनाब शौकत मिरज़ा और यूथ प्रधान मुजम्मिल गुजरात से मौजूद थे। इस प्रोग्राम का मक्सद उभरते नशा से मुल्क समाज के नौजवानो को बचाना और साफ सुथरा माहौल प्रदान करना था। इस प्रोग्राम में रामबाग थाना के S.H.O. मैडम राजविंदर कौर और सब इंसपैक्टर जनाब जग्गा सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद थे।

S.H.O साहब ने लोगों को नशा के ताल्लुक से जागरुक कराया और विशवास दिलाया कि नशा खत्म करने के लिए हम पूरी ताकत के साथ आपके कंधे से कंधा मिला कर खड़े है। प्रोग्राम में डायरेक्टर जनाब दिवास लामा साहब ने समाज को नशा की तबाहकारियों के बारे बताते हुए कहा कि हम इस बात का फैसला कर चुके है कि हमारी संस्था मुल्क से नशा खतम होने तक अपना मिशन जारी रखेगी।

इसके लिए हमारी संस्था के सारे कार्यकर्ता अपने तन,मन,धन के साथ अपनी अपनी जिम्मेदारियां नैशनल और इंटरनैशनल लैबल पर अंजाम दे रहे है। इस प्रोग्राम में दिमाग के माहिर डॉ. जनाब हरजोत सिंह मक्कड़ ने भी सपीय देते हुए कहा हम इस तरह के प्रोग्राम का दिल से स्वागत करते हैं, डॉ. मक्कड़ साहब ने संस्था के डायरेक्टर दिवास लामा साहब, जनाब शौकत मिरज़ा साहब और तमाम जिम्मेदार साथियों का शुक्रिया अदा किया।

इस मौके पर जफर इदरासी, इरशाद अहमद, उसमान अमृतसर, नईम, मौलाना मसीहुररहमान, राजू, आमिर खान, शौकत अली, जोशील राये, बिंदर सिंह नेता, अमरीक गिल्ल, राकेश कुमार, सतनाम सिंह, सुरजीत सिंह, अशोक जोशी, डॉ. मोती रहमान आदि मौजूद थें ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments