मुसलमानों से किए वादे पूरे नहीं किए तो चुनाव में परिणाम भुगतने को तैयार रहें मान सरकार: नईम खान
जालंधर, 14 मार्च । पंजाब के मुसलमान पिछली सरकारों की तरह आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। ये विचार मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान और संगठनके मुख्य सलाहकार सलीम सुल्तानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान व्यक्त किए।
एडवोकेट नईम खान ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव के दौरान मुस्लिम संगठन पंजाब के साथ जालंधर के एक होटल में मीटिंग की थी और वादा किया था कि पंजाब में मुसलमानों को हर विभाग में जगह दी जाएगी। और मुस्लिम संगठन पंजाब के सदस्यों को सरकार में नुमाइंदगी दी जाएगी। लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी अभी तक मुस्लिम संगठन पंजाब की मांगें को पूरा नहीं किया गया है, जिससे पंजाब भर के मुसलमानों में सरकार के प्रति गुस्सा पाया जा रहा है। नईम खान ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज करते हुए कहा कि चुनाव केदोनों में आम आदमी पार्टी दूसरी पार्टियों कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी पर तो आरोप लगाती है कि उन्होंने मुसलमानों को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया। लेकिन अब पंजाब का मुसलमान आम आदमी पार्टी से भी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पंजाब सरकार ने चुनाव से पहले मुसलमानों को प्रतिनिधित्व नहीं दिया तो पंजाब सरकार को आगामी चुनाव में परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।
मुस्लिम संगठन पंजाब के मुख्य सलाहकार सलीम सुल्तानी ने कहा कि आज का मुस्लिम मतदाता पूरी तरह से स्वतंत्र है, पंजाब सरकार को चाहिए के वह अपने वादे को पूरा करें जिसका पंजाब के मुस्लिम समाज बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं अगर वादे पूरे नहीं हुए तो दूसरी पार्टियों की तरह आम आदमी पार्टी से भी पंजाब के मुसलमानों का यकीन उठ जाएगा।



