जालंधर, 5 मार्च | आम आदमी पार्टी लीडर चंदन ग्रेवाल को पंजाब सरकार द्वारा “पंजाब सफाई कर्मचारी कमिशन चेयरमैन” बनाने पर आज मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान, पंजाब वक्फ बोर्ड एडमिनिस्ट्रेटर के पीए जमील अहमद, जालंधर स्टेट अफसर शकील अहमद, मोहम्मद सिकंदर शेख ने उन्हें सम्मानित किया।
एडवोकेट नईम खान ने कहा कि पंजाब सरकार ने चंदन ग्रेवाल को कमीशन का चेयरमैन बनाकर हकदार को उनका हक दिया है क्योंकि चंदन ग्रेवाल ने अपनी पूरी जिंदगी समाज व सफाई कर्मचारियों की उन्नति के लिए काम किया है पंजाब सरकार ने उन्हें सफाई कर्मचारी कमिश्नर का अध्यक्ष बनाकर यह साबित कर दिया है की पार्टी के अंदर काम करने वालों को अहमियत दी जाएगी।
एक सवाल के जवाब में चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, मैं उसे तन मन के साथ सेवा करुंगा। मैं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने मुझे यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मैं उनकी तरफ से दी गई जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाने की कोशिश करुंगा।
वहीं चेयरमैन बनने के बाद चंदन ग्रेवाल को वक्फ बोर्ड के अधिकारी जमील अहमद व शकील अहमद ने फूलों का हार पहना कर मुंह मीठा कराया और उन्हें पंजाब सरकार की तरफ से मिली इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।



