Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

बरनाला में खौफनाक वारदात: निर्माणाधीन होटल में चौकीदार की हत्या, दहशत का माहौल

Spread the News

बरनाला, 29 दिसंबर | यहां एक भयानक घटना घटी है। बरनाला में नेशनल हाईवे पर नगर परिषद अध्यक्ष के आवास के पास बन रहे नए होटल में गुरुवार रात चौकीदार की हत्या कर दी गई, जिसका पता सुबह चला। मौके पर पहुंचे डीएसपी बरनाला सतबीर सिंह के नेतृत्व में थाना सिटी 2 के प्रमुख निर्मलजीत सिंह और सब-इंस्पेक्टर मनीष कुमार और आईटी सेल के प्रभारी इसकी गहनता से जांच कर रहे हैं। यह होटल अभी निर्माणाधीन है।

होटल के मालिक संदीप गिल ने बताया कि उन्हें यहां काम करने वाले मजदूर ने सुबह फोन पर बताया तो वह घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। होटल मालिक ने बताया कि मारा गया शख्स उसका मामा था, जिसका नाम महिंदर सिंह था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments