Home beas श्री मुक्तसर साहिब: पुलिस जवानों से भरी बस ट्रक से टकराई, 11...

श्री मुक्तसर साहिब: पुलिस जवानों से भरी बस ट्रक से टकराई, 11 घायल, 3 गंभीर

Svg%3E
Spread the News

श्री मुक्तसर साहिब, 27 जनवरी | मुक्तसर के कोटकपूरा रोड पर गांव चरदेवन में घने कोहरे के कारण पुलिस कर्मियों की बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। 3 घायल कर्मचारियों की हालत गंभीर है। सभी घायलों का सिविल अस्पताल मुक्तसर में इलाज चल रहा है। बस में 21 पुलिसकर्मी सवार थे। अन्य को मामूली चोटें आईं।

Svg%3E

पुलिसकर्मी बस में सवार होकर ड्यूटी के लिए जालंधर जा रहे थे। घटना सुबह की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने पर एसएसपी भागीरथ सिंह मीना अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने वाहन की व्यवस्था कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में पुलिस बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।