लंबी 7 नवम्बर। लंबी-मलोट मुख्य राजमार्ग पर तेज रफ्तार कंबाइन ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। डबवाली ढाब निवासी गुरप्रीत सिंह ने थाना लांबी पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि उसका भाई हरमीत सिंह एचडीएफसी बैंक बादल शाखा में कार्यरत था, जो 4 नवंबर को सुबह ड्यूटी पर घर से मोटरसाइकिल पर बादल गया था। ओैर ड्यूटी खत्म होने के बाद में मलोट आ रहा था तो रास्ते में लंबी में उससे मुलाकात हुई।
उसने कहा कि उसका भाई अपनी मोटरसाइकिल पर था और वह अपनी मोटरसाइकिल पर उसके पीछे पीछे जा रहा था जब पुकियन कैनाल होटल के पास पहुंचा तो सामने से गलत साइड से कटर लेकर आ रही तेज रफ्तार कंबाइन ने उसके भाई की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे उसके भाई की मोटरसाइकिल कंबाइन के नीचे आ गई।
इसी बीच कटर के ब्लेड से उसके भाई का सिर धड़ से अलग होकर दूर जा गिरा। कंबाइन चालक कंबाइन छोड़कर भाग गया। उन्होंने बताया कि बाद में पता चला कि कंबाइन का चालक गुरतेज सिंह तेजी पुत्र जग्गा सिंह निवासी कोट गुरुके थाना संगत जिला बठिंडा था और कंबाइन का मालिक लखवीर सिंह पुत्र जसकरण सिंह वासी चन्नू था।



