Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine

मुकेरियां: गृह कलेश से परेशान औरत ने अपनी 2 बच्चियों के साथ लगाई नहर में छलांग

Spread the News

होशियारपुर, 26 नवंबर | मुकेरियां के पास एक दिल दहला देने वाली घटना में सिंघोवाल गांव की एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ बम्बूवाल नहर में छलांग लगा दी। जानकारी के अनुसार औरत का नाम सपना बताया जा रहा है। आस पास के लोग महिला को बचाने में कामयाब रहे, लेकिन उसकी दो बेटियां नहर की तेज बहाव के कारण बह गईं।लड़कियों, भूमिका (6 वर्ष) और पारू (4 महीने) के शव बाद में पावर हाउस नंबर 4 के पास से बरामद किए गए।

दुखद घटना के दौरान उनकी बड़ी बेटी स्कूल में थी। इस दुखद घटना के पीछे का कारण गृह कलेश बताया जा रहा है। इसकी पुष्टि करते हुए, मुकेरियां पुलिस स्टेशन के प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि शव फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में हैं। सपना का पति विदेश में है, इसलिए उसके लौटने पर सपना की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments