मशहूर आलिमे-दीन मुफ़्ती अब्दुल मलिक क़ासमी, बतौर मुशाहिद शामिल हुए
मालेरकोटला,30 अगस्त। क़ारी मोहम्मद अनस, उपाध्यक्ष जमीयत उलमा हरियाणा, पंजाब, हिमाचल व चंडीगढ़ ने मीडिया के नुमाइंदे से दौरान-ए-गुफ़्तगू कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि मालेरकोटला शहर के एक बड़े अहम इलाक़े में जमीयत उलमा-ए-हिन्द की स्थानीय यूनिट का क़ियाम अमल में आ गया है और यह अहम काम मुफ़्ती अब्दुल मलिक क़ासमी (मोहतमिम दारुल उलूम मालेरकोटला), मुफ़्ती दिलशाद अहमद क़ासमी (उस्ताद-ए-हदीस, मदरसा इस्लामिया अरबिया हिफ़्ज़ुल क़ुरआन मालेरकोटला) और क़ारी मोहम्मद खुरशीद आदि की दिन-रात की कोशिशों से मुमकिन हो सका है, जिसके लिए ये सब हज़रात शुक्रिया व मुबारकबादी के मुस्तहिक़ हैं।
इस *इंतीखाबी प्रोग्राम के मुआयना करने वाले और मेहमान-ए-ख़ुसूसी मुफ़्ती अब्दुल मलिक क़ासमी ने कहा कि जमालपुरा के आम व ख़ास लोगों के इत्तेफ़ाक़ राय से मशहूर आलिमे-दीन मुफ़्ती दिलशाद अहमद क़ासमी (उस्ताद-ए-हदीस, मदरसा अरबिया हिफ़्ज़ुल क़ुरआन) को जमीयत उलमा जमालपुरा मालेरकोटला का अध्यक्ष चुना गया है और मुफ़्ती साहब जैसे बासलाहियत और पूरे इलाक़े में अपनी पहचान बना चुके आलिमे-दीन के इस अहम ओहदे पर फ़ायज़ होने से मालेरकोटला और पंजाब में जमीयत उलमा का काम और ज़्यादा मजबूत व मुनज़्ज़म होगा।
मुफ़्ती अब्दुल मलिक क़ासमी ने अपनी गुफ़्तगू जारी रखते हुए कहा कि मुफ़्ती दिलशाद अहमद क़ासमी के अलावा जमीयत उलमा जमालपुरा मालेरकोटला के जो दूसरे ज़िम्मेदारान चुने गए हैं, उनमें:
* मुफ़्ती मोहम्मद आसिफ़ (उपाध्यक्ष, जमीयत उलमा जमालपुरा),
* क़ारी मोहम्मद आमिर सुहैल (उपाध्यक्ष, जमीयत उलमा जमालपुरा),
* क़ारी मोहम्मद नदीम (महासचिव, जमीयत उलमा जमालपुरा),
* क़ारी मोहम्मद उस्मान (सचिव, जमीयत उलमा जमालपुरा),
* क़ारी मोहम्मद खुरशीद (ख़ज़ांची, जमीयत उलमा जमालपुरा मालेरकोटला) के नाम शामिल हैं। जबकि अराक़ीन के तौर पर मौलाना ताजुद्दीन, हाफ़िज़ मोहम्मद तैय्यब, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद जावेद और हाफ़िज़ मोहम्मद क़ासमी जैसे सक्रिय हज़रात चुने गए हैं। क़वी उम्मीद है कि मालेरकोटला के लिए दिल व दिमाग़ का दर्जा रखने वाले इस इलाके में जमीयत उलमा का इस्तिहकाम, शहर के दूसरे इलाक़ों में भी जमीयत उलमा की मजबूती का सबब बनेगा और जमीयत उलमा के तआरुफ़ और उसके कामों का दायरा हैरतअंगेज़ हद तक वसीअ होगा।



