Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

कोैम दी सांझ मिशन पंजाब के अध्यक्ष श्री दिलबर खान ने पंजाब के शाही इमाम मोैलाना उस्मान लुधियानवी से की मुलाकात

Spread the News

मुसलमानों की सामाजिक,राजनीतिक,शैक्षानिक व आर्थिक मामलों पर किया विचार विमर्श

लुधियाना। देश के मोैजूदा हालात को नज़र लग गई है । ऐसा महसूस हो रहा है कि कुछ राज्यों में जिस प्रकार से हिंसा ओैर आपसी भाईचारे को ठेंगा दिखाने वाली तसवीरें जब देखने को मिलीं तो मन में चिंता होने लगी कि आखिर यह सब क्या हो रहा है। यह विचार आज लुधियाना में मोैजूद पंजाब के शाही इमाम हज़रत मोैलाना उस्मान लुधियानवी जी से मुलाकात करके लोैटने के बाद पंजाब टाईमज़ न्यूज़ के संवाददाता से कोैम दी सांझ मिशन पंजाब के अध्यक्ष श्री दिलबर खान ने वयक्त किये।

श्री दिलबर खान ने कहा कि शाही इमाम पंजाब के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से बात चीत हुई, जिस में मुल्क के वर्तमान हालात के साथ साथ पंजाब के मुसलमानों की सामाजिक,राजनीतिक,शैक्षानिक व आर्थिक मामलों पर  भी विचार विमर्श किया गया। वहीं श्री दिलबर खान ने अल्पसंख्यकों को बहुत सारे मुद्दों पर गंभीरता से गोैर करने की बात भी की । जिस में मुसलमानों के कब्रिस्तानों की सुरक्षा,मस्जिदों का संरक्षन आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments