चंडीगढ़, 20 फरवरी | पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और पटियाला से सांसद प्रणीत कौर जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये खबर सामने आ रही है।
जानकारी के मुताबिक प्रणीत कौर लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।



