Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

मायके जाने का बहाना बना प्रेमी संग भागी 2 बच्चों की मां, पति बोला-पहले भी किसी के साथ भागी थी

Spread the News

हरियाणा, 11 नवंबर | अंबाला जिले में 2 बच्चों की मां झूठ बोलकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। वह घर से सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये भी ले गई। पति ने इसकी शिकायत सदर थाने में की। पति ने बताया कि कई साल पहले पत्नी किसी अनजान शख्स के साथ भाग गई थी लेकिन पुलिस ने उसे ढूंढ लिया था लेकिन अब भी वह झूठ बोलकर घर से भाग गई है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को उसकी पत्नी सहित गिरफ्तार कर लिया।

गांव मर्दो साहिब निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी 9 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे झूठ बोलकर अपने पैतृक गांव नरडू (पंजाब) चली गई थी कि उसके भाइयों के बीच झगड़ा हो गया है। मुझे वहां बुलाया गया है। पत्नी ने कहा था कि वह शाम तक घर लौटेगी। उन्होंने बताया कि उनकी 14 साल की बेटी और 22 साल का बेटा है।

जब उसका बेटा अपने मामा के घर गया और झगड़े का कारण पूछा तो पता चला कि वहां कोई झगड़ा नहीं हुआ था। उसने अपनी मां के बारे में पूछा तो परिजनों ने बताया कि वह यहां नहीं आयी है। पति ने बताया कि उसके बाद से उसकी पत्नी का फोन बंद है। उसने अपने रिश्तेदारों से भी पूछा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पति ने बताया कि करवाचौथ से पहले भी उसकी पत्नी 2 दिन तक घर से बाहर रही थी। पति ने शक जताया कि करवाचौथ पर भी उसकी पत्नी किसी अज्ञात के साथ थी। पति ने पुलिस से उसकी पत्नी का पता लगाने और नकदी व आभूषण वापस दिलाने की गुहार लगाई है। सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments