क्रास्नोडार क्राय (रूस), 30 अक्तूबर। कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जिन्हें दुनिया में सबसे पवित्र माना जाता है। इसमें मां-बेटे और पिता-बेटी का रिश्ता शामिल है। हालाँकि, कुछ लोगों की वजह से इस रिश्ते की पवित्रता पर आलोचना भी होती है। ऐसा ही एक मामला इन दिनों काफी चर्चा में है जिसमें, 37 वर्षीय मरीना बाल्माशेवा ने हाल ही में अपने सौतेले बेटे, 23 वर्षीय व्लादिमीर शाविरिन के साथ शादी के बंधन में बंधी। जब व्लादिमीर 7 साल का था तो मरीना उसकी देखभाल करती थी और अब उसने उसी से ही शादी कर ली है और 2 बच्चों को भी जन्म दिया है।
मरीना के पूर्व पति एलेक्सी ने चौंकाने वाले दावे किए हैं कि मरीना और व्लादिमीर के बीच एक साथ रहने के दौरान शारीरिक संबंध थे। उनका आरोप है कि जब वे सो जाता था तो मरीना उनके बेडरूम से व्लादिमीर के बेडरूम में चली जाती थी और फिर वापस आकर सो जाती थी जैसे कि कुछ हुआ ही न हो। उनका कहना है कि अगर वह मेरा बेटा नहीं होता तो शायद मैं उसकी इस हरकत को माफ कर देता, लेकिन उसने जो किया है वह माफ करने लायक नहीं है।।
मरीना और व्लादिमीर, जिनके दो बच्चे भी हैं, सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं और अपने जीवन को एक साथ साझा करते हैं। यह जोड़ा यूक्रेन के पास क्रास्नोडार क्राय क्षेत्र में रहता है और अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए मरीना की सोशल मीडिया आय पर निर्भर है।
https://www.instagram.com/p/Cy5Wia3g-m5/
https://www.instagram.com/p/CxHyxJANZSp/



