Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

होने वाले दामाद संग पैसे और जेवर लेकर भागी सास और फिर…

Spread the News

अलीगढ़, 16 अप्रैल। अलीगढ़ में एक अजीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने ही होने वाले दामाद के साथ भाग गई। पुलिस दोनों को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर अलीगढ़ ले आई है। पुलिस को जैसे ही दोनों का मोबाइल फोन ऑन मिला, उनकी लोकेशन पता चल गई। फिर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापा मारा और दोनों को पकड़ लिया।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी राहुल नाम के युवक से तय हुई थी, लेकिन शादी की तारीख तय होने के बाद महिला के पति ने उस पर शक करना शुरू कर दिया और मारपीट करने लगा। इससे तंग आकर वह राहुल के साथ भाग गई।

अब महिला सास और राहुल दोनों पुलिस स्टेशन में साथ रहने की जिद पर अड़े हैं। दूसरी तरफ, महिला की बेटी ने आरोप लगाया है कि उसकी मां घर के पैसे और जेवर लेकर भागी थी। बेटी की तबीयत भी इस घटना के बाद बिगड़ गई थी। पुलिस पर इस मामले में कार्रवाई का दबाव था क्योंकि दोनों पक्षों के लोग शिकायत कर रहे थे। अब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments