Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

माँ बनी जल्लाद! अपने 2 मासूम बच्चों की बेरहमी से की हत्या, फिर खुद भी…

Spread the News

उत्तर प्रदेश, 22 नवंबर | गौतमबुद्ध नगर जिले के बादलपुर थाना क्षेत्र में एक महिला को अपनी ही 6 साल की बेटी और 4 साल के बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार को गांव खेड़ा धरमपुर में हुई और आरोपी महिला की पहचान सोनम के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (जोन-2) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सोनम ने पहले अपनी बेटी और बेटे का गला घोंटा और फिर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अवस्थी ने कहा, ”पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ 2017 में साहिल नाम के शख्स से शादी की थी। साहिल से उसके दो बच्चे थे, जिनकी उसने हत्या कर दी।” 2021 में साहिल को पुलिस ने हत्या के एक मामले में पकड़ लिया और जेल भेज दिया, जिसके बाद वह खेड़ा धर्मपुर गांव में सोनू नाम के शख्स के साथ रहने लगी, जिससे उसका एक बेटा भी है।

अवस्थी के मुताबिक, सोनम ने खुलासा किया कि जब साहिल तीन महीने पहले जेल से बाहर आया तो उसने महिला पर अपने साथ रहने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, ”इसीलिए सोनम ने दोनों बच्चों का गला घोंट दिया और आत्महत्या करने की कोशिश की।” पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments