Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

मकसूदां सब्जी मंडी में एक दर्जन से अधिक जुआरियों ने दो युवकों पर किया जान लेवा हमला

Spread the News

जालंधर,20 अपैल। मकसूदां सब्जी मंडी के गेट नंबर दो नजदीक एक दर्जन से अधिक जुआरियों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों को खून से लथपथ करके हमलावर युवक फरार हो गए। देर रात दोनों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

जानकारी देते हुए नरेंद्र कुमार नंदू और करण ने बताया कि वह मकसूदां सब्जी मंडी में फ्रूट के आढ़ती के पास काम करते हैं। रात को उनका कुछ हिसाब बाकी था, जिसके कारण वह ऑफिस से देर रात निकले थे। जैसे ही वह गेट 2 के पास आए तो वहां पर एक दर्जन के करीब लोग जुआ खेल रहे थे। उनके पास निकलते ही उन लोगों ने बिना किसी बात के गाली-गलौज शुरू कर दिया। जैसे ही उसने विरोध किया तो उक्त युवकों ने तेजधार हथियार निकाल लिए और उस पर हमला कर दिया। करण ने बचाव की कोशिश की तो उस पर भी उन्होंने हमला कर दिया और खून से लथपथ करके फरार हो गए। पीड़ितों ने पुलिस कंट्रोल में सूचना दी तो पी.सी.आर. की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments