Sunday, June 14, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में मानसून फिर से होगा सक्रिय- कई स्कूलों में 5 अगस्त तक किया गया छुट्टी का ऐलान

Spread the News

चंडीगढ़।  मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में मानसून फिर से सक्रिय होगा।  मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 2 और 3 अगस्त को गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 4 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। ताजा अलर्ट के बाद जिला मजिस्ट्रेट फिरोजपुर राजेश धीमान ने विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए सरकारी प्राइमरी स्कूल धीरा घरा, सरकारी प्राइमरी स्कूल निहाला लवेरा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नौ बहराम शेर सिंह वाला और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धीरा घरा में 5 अगस्त तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में मानसून फिर से सक्रिय होगा। अगस्त माह में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 2, 3 और 4 अगस्त तक पंजाब में बारिश की भविष्यवाणी की है। इस संबंध में विभाग ने राज्य के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 2 और 3 अगस्त को गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 4 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments