Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

विधायक अमित रतन कोटफत्ता आधी रात राजपुरा से गिरफ्तार-लाखों की रिशवत का है इलज़ाम

Spread the News

चंडीगढ़ । पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमित रतन कोटफत्ता को गिरफ्तार कर लिया है। कोटफत्ता, बठिंडा देहात से आप के विधायक हैं। कोटफत्ता को आधी रात राजपुरा से पकड़ा गया। विधायक को गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस कोटफत्ता को बठिंडा ले गई है। वहां विजिलेंस ऑफिस में प्राइवेट PA और विधायक को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।16 फरवरी को बठिंडा में उनके प्राइवेट पीए रिशम सिंह को 4 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया था। तब विधायक कोटफत्ता से भी करीब 4 घंटे तक सर्किट हाउस में पूछताछ की गई थी।

ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई, आवाज की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस का एक्शन
विजिलेंस ने विधायक कोटफत्ता को क्लीन चिट दे दी थी। इसके बाद रिश्वत देने वाले महिला सरपंच के पति ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की। जिसमें कहा गया कि रिशम गर्ग ने सर्किट हाउस में विधायक से सरपंच के पति की मीटिंग कराई। जिसमें विधायक सरपंच के पति से सौदेबाजी करते सुनाई दे रहे थे। इस ऑडियो की जांच कराई गई। जिसमें विधायक की आवाज होने की पुष्टि के बाद विजिलेंस ने यह कार्रवाई की।

प्राइवेट PA ने रिश्वत ली, विधायक वहीं मौजूद थे
बठिंडा के सर्किट हाउस में कुछ दिन पहले जब उनके प्राइवेट PA रिशम सिंह ने 4 लाख की रिश्वत ली तो विधायक कोटफत्ता गाड़ी से उतरकर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान PA रिशम सिंह ने भागने की भी कोशिश की। हालांकि उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद विधायक को भी टीम ने हिरासत में ले लिया। दोनों को सर्किट हाउस में बैठाकर कई घंटों तक पूछताछ की गई।

रिश्वत देने वाले सरपंच के पति ने लगाए थे आरोप
इस मामले में रिश्वत देने वाले गांव घुद्दा की सरपंच सीमा रानी के पति प्रितपाल कुमार का कहना था कि हिस्सा न देने पर बीडीपीओ दफ्तर वाले उन्हें 4 साल से तंग कर रहे थे। इसी मामले में वह विधायक अमित रतन कोटफत्ता से मिले। जहां उन्होंने विधायक को बताया कि उनके 25 लाख पेंडिंग हैं। पैसे न मिलने की वजह से ठेकेदार आगे काम नहीं कर रहे। इस पर विधायक ने उनसे पूछा कि हमें क्या दोगे?। इसके बाद विधायक ने 5 लाख में पूरी पेमेंट रिलीज करवाने का सौदा कर लिया। यह सौदेबाजी प्राइवेट PA रिशम गर्ग के जरिए ही हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments