Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

मिज़ाज ए मौसम-पंजाब के इन 8 जिलों में फ्लैश अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा मौसम

Spread the News

पंजाब डेस्क,28 जूलाई। पंजाब में मौसम लगातार बदल रहा है और पंजाब के अधिक्तर इलाकों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग द्वारा अगले चार दिनों तक कोई भी यैलो या ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

वहीं इसी बीच आज मौसम विभाग ने आज दोपहर तक फ्लैश अलर्ट जारी किया है। इसके चलते जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, होशियारपुर, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में  तेज हवाएं चलने व बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना है।

आपको बता दें कि पंजाब में मानसून कमजोर हो गया है और तापमान बढ़ने लगा है। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों के पसीने छूट रहे हैं। फिलहाल अभी कुछ दिनों तक लोगों को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments