Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना में नाबालिग की संदिग्ध हालात में मौत, पंखे से लटका मिला शव

Spread the News

लुधियाना, 12 अक्टूबर । बीती रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला। 3 साल पहले वह उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से यहां काम करने आया था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक, ढंडारी की मक्कड़ कॉलोनी में एक युवक का शव पंखे से लटका हुआ मिला। मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतक का बड़ा भाई फैक्ट्री से काम करके देर शाम घर लौटा, जो कमरे का दरवाजा खुला देखकर अंदर घुस गया। जहां उसने देखा कि उसका छोटा भाई पंखे से लटका हुआ है। बड़े भाई ने शोर मचाकर पड़ोस के लोगों को इकट्ठा किया। लोगों ने इसकी सूचना थाना साहनेवाल की पुलिस को दी।

आज युवक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक युवक की पहचान 15 वर्षीय सचिन कुमार के रूप में की गई है। मृतक के बड़े भाई सूरज ने बताया कि वह मूल रूप से गांव कमलापुर जिला हरदोई यूपी का रहने वाला था।

करीब तीन साल पहले उसका छोटा भाई सचिन लुधियाना आया था। वह यहां ढंडारी इलाके में साइकिल पार्ट्स बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम करता था। शुक्रवार शाम जब वह काम से घर लौटा तो उसने सचिन को पंखे से लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।

इस संबंध में चौकी कंगनवाल के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल राजिंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments