लुधियाना, 11 अक्टूबर |
यहां एक शर्मनाक खबर सामने आई है। सलेम टाबरी थाने की पुलिस ने बीती रात एक महिला की शिकायत पर ब्लैकमेल कर सोने के गहने, हीरे और नकदी ऐंठने के आरोप में 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रमुख हरजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 10 सितंबर को वह अपने घर की अलमारी में कपड़े रख रही थी तो देखा कि अलमारी से उसके सोने के गहने और नकदी गायब है।
इसके बाद उसने अपनी 17 वर्षीय बेटी से पूछा तो उसने बताया कि गांव भट्टियां बेट निवासी प्यारे पुत्र वीरपाल और चिट्टी कॉलोनी निवासी सहवाग ठाकुर उर्फ रोहित पुत्र राजिंदर कुमार ने उसकी मर्जी के बिना उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। … फिर दोनों युवक उसे धमकी देने लगे कि अगर उसने उन्हें पैसे नहीं दिए तो वे अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे।
इस वीडियो को लेकर आरोपियों ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और बाद में लवली, सहवाग, सरबजीत कौर की बेटी नवजोत कौर और हरिंदर सिंह ने धमकी देकर उसकी बेटी से साढ़े 13 तोला सोने के गहने, अंगूठी और 2 लाख रुपये ऐंठ लिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.



