चंडीगढ़, 26 जनवरी | चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने दी चेतावनी कहा कि गुरुवार को धूप निकलने का मतलब यह नहीं कि मौसम साफ हो गया है। फिलहाल कोहरे से राहत नहीं मिलेगी, ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी दिया गया है।
धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन यह स्थायी नहीं रही है और जल्द ही तापमान और गिर जाने का अनुमान लगाया जारा है।
कल 11 साल बाद सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 16.5 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। विभाग ने 28 तारीख तक का अलर्ट दिया है। लंबा पूर्वानुमान पर नजर डालें तो मौसम में थोड़ी राहत मिली है। ये दौरा एक दिन का तापमान 16 से 20 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री रहेगी।



