Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

मौसम विभाग ने जारी किया चेतावनी,पंजाब-हिमाचल में भारी बारिश-कई रास्ते बंद

Spread the News

चंडीगढ़.2 अगस्त। पंजाब के विभिन्न  जिलों में 335 एम.एम. बारिश रिकार्ड की गई। विभिन्न जिलों में मध्यम से तेज बारिश के चलते तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है, जिससे मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। बारिश के बाद पंजाब के विभिन्न  जिलों में जलथल होने की खबरें सामने आई जिससे पब्लिक को परेशानियां झेलनी पड़ी।

मौसम विभाग द्वारा इस  सप्ताह में आगे भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 335 एम.एम. बारिश रिकार्ड हुई है, जिसमें सबसे अधिक बारिश होशियारपुर व मोगा एरिया में रिकार्ड हुई।

वहीं हिमाचल में शुक्रवार दोपहर को बादल फटने से लाहौल स्पीति के जिस्पा में बाढ़ आ गई। हालांकि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ लेकिन मनाली लेह मार्ग बंद हो गया। बाढ़ के साथ बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क में आ पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़-मनाली और मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर एक बार फिर भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुए मार्ग पर एकतरफा यातायात बहाल कर गिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments