गैर आबाद मस्जिदों, कब्रिस्तानों की सुरक्षा,मदरसो,खानकाहों की हिफाजत समेत विभिन्न मुद्दों पर की बातचीत
लुधियाना। मुस्लिम महासभा के चेयरमैन एवं मेंबर अल्पसंख्यक आयोग पंजाब श्री बहादर खान धबलान ने अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ पंजाब के शाही इमाम एवं मजलिस अहरार इसलाम हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हज़रत मोैलाना उस्मान लुधियानवी जी से मुलाकात की। इस अवसर पर श्री धबलान ने पंजाब समेत विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। जिस में विशेष रूप से गैर आबाद मस्जिदों, कब्रिस्तानों की सुरक्षा एवं उन की चार दीवारी, मदरसो,खानकाहों की हिफाजत एवं मुस्लिम भाईचारे से संबंधित मुख्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के अंत में पंजाब के शाही इमाम मोैलाना उस्मान लुधियानवी जी द्वारा श्री बहादर खान धबलान को दास्तान ए लुधियाना नामी पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में अब्दुल गफूर, अमजद चौधरी, डॉक्टर अनवर हुसैन मोहाली, अजमील खान भादसों, रोशन सुदागर खान मटोर। सफलुर रहमान, वसीम अहमद, जुल्फिकार, मुहम्मद आरिफ, दिलबर खान कुरड़ी, असलम परवेज, अब्दुल सत्तार मलिक, सादिक मलिक, अब्दुल सत्तार रायपुर, मुहम्मद सलीम वगेरा मौजूद थे।



